विगत दिनों ऐसी सूचना आई थी कि पटना नगर निगम के सशक्त स्थाई समिति के सदस्यों ने कोरोना संक्रमण के कारण खर्च में कटौती को मद्देनजर रखकर अपने अपने व्यवहार हेतु रुपये 62000 प्रतिमाह निगम कोष से भुगतान के आधार पर रखे गए हैं। इनोवा क्रिस्टा एसी कार को लौटाने का प्रस्ताव महापौर के समक्ष प्रस्तुत था। यह निश्चय ही फिजूलखर्ची रोकने के नाम पर झूठी वाहवाही लूटने का हास्यास्पद प्रस्ताव था। पटना नगर निगम ने कभी भी निर्णय नहीं लिया था कि सशक्त स्थाई समिति के सदस्यों को लिए रुपये 62000 प्रतिमाह निगम कोष से भुगतान भाड़े के आधार पर इनोवा क्रिस्टा एसी कार लेकर उन्हें उपलब्ध कराया जाए। क्योंकि ऐसा किया जाना सरकारी संकल्प संख्या 2525 के दिनांक 19 मई 2015 एवं सरकारी आदेश संख्या 6071 दिनांक 17 नवंबर 2019 के बिल्कुल विरुद्ध था। अपने मनोनीत सशक्त स्थाई समिति के सदस्यों के दबाव पर माननीया महापौर ने भाड़े पर गाड़ी लेने का निर्णय लिया था। किंतु सशक्त स्थाई समिति के सदस्यों ने तत्कालीन विवादास्पद नगर आयुक्त से सांठगांठ कर अविश्वसनीय महंगे इनोवा क्रिस्टा एसी कार भाड़े पर ले लिया जो निगम कोष की लूट का ज्वलंत उदाहरण ...
परम आदरणीय चौबे जी, वेद प्रकाश से मुझे जानकारी मिली कि राधेश्याम चाची गुजर गई। वह मुझे बहुत मानती थी। यद्यपि मेरे यज्ञोपवित में राजेंद्र चाचा एवं राधेश्याम चाचा दोनों आए थे किंतु राधे श्याम चाचा ही मेरे आदर्श ग्रुरू बने थे। राधेश्याम चाचा एवं चाची मुझे बहुत मानते थे। बाद में जब नॉर्थब्रुक जिला स्कूल, लहरिया सराय में पढ़ता था तो मैं "माधव लॉज"में रहता था। बरबख्श राधेश्याम चाचा को भेजकर चाची मुझे बुला लेती थी। राधेश्याम चाचा की दादी मेरी परदादी की छोटी बहन थी। मेरे वहां पहुंचते ही दादी जी यद्यपि बहुत वृद्ध थी, किंतु बैठे-बैठे मेरे माथे को बार बार चूमने लगती थी और यह कहती थी कि यज्ञे का बहुत प्यारा बेटा है, इसे खाना खिलाओ। मेरे लाख कहने पर भी कि मेरा खाना "माधव लॉज" में कुकर में बना हुआ है, वह नहीं मानती थी। कहती थी कि वहां कोई और खा लेगा, तुम यहां खाओ। पीढ़ियां पर बैठाकर मुझे प्रेम से खाना खिलाती थी। मेरे पिताजी पंडित यज्ञेश्वर त्रिपाठी राजवैद्य थे तथा तत्समय भारत के शीर्ष तीन आयुर्वेद के विद्वानों आयुर्वेद रत्न पंडित बृज बिहारी चौबे पटना, गोवर्धन शर्मा छंगाणी पुणा ...