Skip to main content

Posts

नगर निगम कोष की लूट का अनूठा उदाहरण #25/2021

विगत दिनों ऐसी सूचना आई थी कि पटना नगर निगम के सशक्त स्थाई समिति के सदस्यों ने कोरोना संक्रमण के कारण खर्च में कटौती को मद्देनजर रखकर अपने अपने व्यवहार हेतु रुपये 62000 प्रतिमाह निगम कोष से भुगतान के आधार पर रखे गए हैं। इनोवा क्रिस्टा एसी कार को लौटाने का प्रस्ताव महापौर के समक्ष प्रस्तुत था। यह निश्चय ही फिजूलखर्ची रोकने के नाम पर झूठी वाहवाही लूटने का हास्यास्पद प्रस्ताव था। पटना नगर निगम ने कभी भी निर्णय नहीं लिया था कि सशक्त स्थाई समिति के सदस्यों को लिए रुपये 62000 प्रतिमाह निगम कोष से भुगतान भाड़े के आधार पर इनोवा क्रिस्टा एसी कार लेकर उन्हें उपलब्ध कराया जाए। क्योंकि ऐसा किया जाना सरकारी संकल्प संख्या 2525 के दिनांक 19 मई 2015 एवं सरकारी आदेश संख्या 6071 दिनांक 17 नवंबर 2019 के बिल्कुल विरुद्ध था। अपने मनोनीत सशक्त स्थाई समिति के सदस्यों के दबाव पर माननीया महापौर ने भाड़े पर गाड़ी लेने का निर्णय लिया था। किंतु सशक्त स्थाई समिति के सदस्यों ने तत्कालीन विवादास्पद नगर आयुक्त से सांठगांठ कर अविश्वसनीय महंगे इनोवा क्रिस्टा एसी कार भाड़े पर ले लिया जो निगम कोष की लूट का ज्वलंत उदाहरण ...
Recent posts

विधान परिषद गठन की संवैधानिक प्रक्रिया और बिहार| #24/2021

भारतीय संविधान के अनुच्छेद 171(1) के अंतर्गत राज्यों में विधान परिषद के गठन एवं उसके सीटों के वर्गीकरण का प्रावधान है जिसमें यह कहा गया है कि किसी राज्य के विधानसभा के एक तिहाई(⅓) सदस्यों के बराबर उक्त राज्य के विधान परिषद के सदस्य होंगे, किंतु किसी भी हालत में विधान परिषद में सदस्यों की कुल संख्या 40 से कम नहीं होगी। यानी जिस राज्य के विधान सभा के सदस्यों की कुल संख्या एक सौ बीस(120) से कम होगी, वहां विधान परिषद के गठन की कोई गुंजाइश ही नहीं है। यही कारण है कि छोटे विधानसभा वाले राज्यों में विधान परिषद का गठन नहीं होता है। विधान परिषद में सीटों के वर्गीकरण का प्रावधान संविधान के अनुच्छेद 171(3) के अंतर्गत किया गया है जिसके उपखंड(क) के अनुसार विधान परिषद के सदस्यों का एक तिहाई(⅓) भाग का चुनाव उक्त राज्य के नगर पालिकाओं, जिला बोर्डों एवं अन्य निर्वाचित प्राधिकारियों के सदस्यों से मिलकर बनने वाले निर्वाचक मंडल द्वारा किया जाएगा। उसी प्रकार उसके उपखंड((ख) के अनुसार विधान परिषद के बारहवें भाग(1/12) के सदस्यों का चुनाव उक्त राज्य में निवास करने वाले ऐसे व्यक्तियों से मिलकर बनने वाल...

बिहार में हो रहे अनियोजित विकास की समस्या का समाधान | #22/2021

बिहार में हो रहे अनियोजित विकास की समस्या की ओर किसी का भी ध्यान नहीं नहीं | इस विषय में पहली की भांति जब एक सुढृढ़ "नगर एवं क्षेत्रीय निवेशन संगठन" हुआ करता था | इस संगठन को पुनः जीवित करने की आवश्यकता एवं इसके गौरवमयी इतिहास की चर्चा करते हुए उपमुख्यमंत्री बिहार को प्रेषित किया गया पत्र | पत्र में समाचार पत्रों में छपे लेख का भी उल्लेख हैं | KNS 69/2020

बिहार में नगर निवेशन संस्थान को पुनर्जीवित करने की आवश्यकता | #23/2021

बिहार में नगर निवेशन संस्थान को पुनर्जीवित करने की आवश्यकता की बातो को रेखांखित करता एवं अनियोजित विकास की समस्या के समाधान पर इक सशक्त समाधान की बात बताता आलेख|

भू जल बढ़ाने का नायाब तरीका | #21/2021

पत्रांक के.एन.एस 74/2019 के माध्यम से पटना नगर निगम को " पटना सहित राज्य से सभी शहरो को मध्य प्रदेश में गाँधी सेवा आश्रम द्वारा जर्मनी की संस्था GIZ और भारत हैदराबाद की संस्था AFPRO के साथ मिलकर भूजल बढ़ने का नायाब तरीका के अवलम्बन का सुझाव " प्रेषित किया गया था |

बिहार के राज्यपाल से नौकरशाही के असंवैधानिक परामर्श पर रोक लगाने हेतु आग्रह | #20/2021

पत्रांक के.एन.एस 06/2021 के आलोक में हर तरफ से किसी भी प्रकार का उत्तर नहीं प्राप्त होने पर बिहार के महामहिम राज्यपाल महोदय के ध्यानाकर्षण हेतु के.एन.एस 14/2021 प्रेषित करना|

नगर विकास एवं आवास विभाग को अस्तित्व विहीन कर बर्बाद करने की गहरी साजिश| #19/2021

यद्यपि विगत 150 वर्षो से कुछेक नगरों में नगर विकास विभाग कार्यरत है। भले ही ग्रामीण क्षेत्रों को उन्होंने जिला प्रशासन के नियंत्रण में रखा है। किंतु शहरी क्षेत्रों को एक स्वायत्तशासी निकाय बनाकर उसके स्थानीय कार्यों में कभी दखल नहीं दिया। नगर निकाय सब दिन स्वायत्तशासी निकाय रहा है। पहले तो यह बंगाल म्युनिसिपल एक्ट 1885 से शासित होता था। बाद में बंगाल बंटवारे के साथ यह बिहार एवं उड़ीसा म्युनिसिपल एक्ट 1922 से शासित होने लगा। विधि व्यवस्था को छोड़कर कभी भी जिला पदाधिकारी को इसके किसी कार्य में अड़चन लगाने का अधिकार नहीं था। यह बिहार एंड उड़ीसा नगरपालिका अधिनियम 1922 को अगर किसी पदाधिकारी ने अगर पढ़ा है तो उन्हें इसका साफ ज्ञान होना चाहिए। विगत 1936 में उड़ीसा बिहार से अलग हुआ तथा उसने काफी दिनों के बाद अपना स्वयं का अधिनियम का निर्माण किया। स्थिति निहायत सुचारू रूप से चल रहा था। कहीं कोई दिक्कत नहीं थी। विगत 1992 में भारतीय संसद में नगर निकायों को नगर सरकार के रूप में विशेष अधिकार देने हेतु एक विधेयक लाया गया किंतु तब तक लोकसभा भंग हो गई। पुन चुनाव हुआ तथा एक नगरपालिका संशोधन विधेयक 199...

Popular posts from this blog

बिहार के राज्यपाल से नौकरशाही के असंवैधानिक परामर्श पर रोक लगाने हेतु आग्रह | #20/2021

पत्रांक के.एन.एस 06/2021 के आलोक में हर तरफ से किसी भी प्रकार का उत्तर नहीं प्राप्त होने पर बिहार के महामहिम राज्यपाल महोदय के ध्यानाकर्षण हेतु के.एन.एस 14/2021 प्रेषित करना|

बिहार में नगर निवेशन संस्थान को पुनर्जीवित करने की आवश्यकता | #23/2021

बिहार में नगर निवेशन संस्थान को पुनर्जीवित करने की आवश्यकता की बातो को रेखांखित करता एवं अनियोजित विकास की समस्या के समाधान पर इक सशक्त समाधान की बात बताता आलेख|

बिहार के नौकरशाही के परामर्श पर असंवैधानिक एवं अवैधानिक कार्य करने की परंपरा को रोकने का आग्रह | #18/2021

नगर विकास एवं आवास विभाग के अधिकारी संविधान और विधान की अवहेलना कर राज्य के अपने विभाग के मंत्री को गलत परामर्श देकर उनसे अवैधानिक और अवैध आदेश पारित करवा लेते हैं| के.एन.एस 06/2021 -- KNS 06/2021