विगत दिनों ऐसी सूचना आई थी कि पटना नगर निगम के सशक्त स्थाई समिति के सदस्यों ने कोरोना संक्रमण के कारण खर्च में कटौती को मद्देनजर रखकर अपने अपने व्यवहार हेतु रुपये 62000 प्रतिमाह निगम कोष से भुगतान के आधार पर रखे गए हैं। इनोवा क्रिस्टा एसी कार को लौटाने का प्रस्ताव महापौर के समक्ष प्रस्तुत था। यह निश्चय ही फिजूलखर्ची रोकने के नाम पर झूठी वाहवाही लूटने का हास्यास्पद प्रस्ताव था। पटना नगर निगम ने कभी भी निर्णय नहीं लिया था कि सशक्त स्थाई समिति के सदस्यों को लिए रुपये 62000 प्रतिमाह निगम कोष से भुगतान भाड़े के आधार पर इनोवा क्रिस्टा एसी कार लेकर उन्हें उपलब्ध कराया जाए। क्योंकि ऐसा किया जाना सरकारी संकल्प संख्या 2525 के दिनांक 19 मई 2015 एवं सरकारी आदेश संख्या 6071 दिनांक 17 नवंबर 2019 के बिल्कुल विरुद्ध था। अपने मनोनीत सशक्त स्थाई समिति के सदस्यों के दबाव पर माननीया महापौर ने भाड़े पर गाड़ी लेने का निर्णय लिया था। किंतु सशक्त स्थाई समिति के सदस्यों ने तत्कालीन विवादास्पद नगर आयुक्त से सांठगांठ कर अविश्वसनीय महंगे इनोवा क्रिस्टा एसी कार भाड़े पर ले लिया जो निगम कोष की लूट का ज्वलंत उदाहरण ...
इन शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में गंगा के किनारे बालू गड़े एवम बहते लाशों को काफी संख्या में सुनकर काफी आश्चर्य हुआ। पहले मैं समझ रहा था कि निहायत गरीब असहाय लोग लकड़ी के अभाव में उसे गंगा के किनारे बलुआही मिट्टी में शवों को गाड़ कर या सांकेतिक मुखाग्नि देकर गंगा में बहा कर लौट जाते थे। आज मेरे इस संशय का पर्दाफाश हुआ।इसके कई कारणों का पता चला है 1 जिन विनिश्चित घाटो या उसके अगल बगल के गंगा के किनारे जहां लकड़ी का कोई डिपो नहीं है वहां शवों को गंगा के किनारे बालू में गाड़ कर या सांकेतिक मुखाग्नि की प्रक्रिया कर उसे गंगा में प्रवाहित कर देते हैं। 2 उपर्युक्त प्रक्रिया के पीछे आज एक रहस्य का पता चला है। इसमें कितनी सत्यता है यह प्रशासन के लिए जांच का विषय है। वह यह है कि बक्सर के गंगोली में ग्राम पंचायत है जिसका जिसकी आबादी 20000 के आसपास है। वर्षों पहले यहां भोजपुर मठिया से एक साधु आए थे। उनका नाम राम ब्रह्मचारी बाबा कहा जाता था। आसपास के गांव के लोग उनके शिष्य बन गए। बाबा का सोच था कि निष्प्राण शरीर को गंगा में प्रवाहित कर दिया जाए ताकि जल जीव उक्त मृत शरीर से अपना भूख मिटा सके। ...